Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों व पेंशनरों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा, एक अप्रैल से मिलेगा

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को प्रति माह मिलने वाला महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत किया गया है। यह कर्मचारियों को एक अप्रैल से मिलेगा।केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान एक अप्रैल 2026 से किया जाएगा।सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को प्रति माह मिलने वाला महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत किया गया। सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान एक अप्रैल से मिलेगा। प्रदेश के 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों का इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button