Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कद्दूखाल में भूस्खलन से पुराना भवन क्षतिग्रस्त, खतरे की जद में दो रेस्टोरेंट, झुग्गियों को खाली कराया

बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खोदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरक गया, जिससे भूस्खलन हुआ।कद्दूखाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए पर बुधवार शाम भूस्खलन से दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए। एहतियात के तौर पर दोनों रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया गया। वहीं, भूस्खलन में एक पुराना खाली भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को तत्काल खाली कराया गया है। जांच में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खोदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरक गया, जिससे भूस्खलन हुआ। मामले की जांच की जा रही है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button