Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ का प्रदर्शन, प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं हुई है। इससे शिक्षकों में रोष है।उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2021-22 बैच के प्रशिक्षुओं के हित में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग की।कहा कि डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं होने से प्रशिक्षित अभ्यर्थी मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। संघ का कहना है कि पूर्व में विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button