Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दी किनारे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्ती, बढ़ाई चौकसी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

अचानक बढ़ते जलस्तर से होने वाले हादसों की आशंका को देखते हुए देहरादून पुलिस ने संवेदनशील नदी किनारे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और कड़ी कर दी है। लोगों से नदी के पास जाने से बचने की अपील की जा रही है, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए देहरादून पुलिस ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को नदी किनारे स्थित पिकनिक स्पॉटों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब ऐसे स्थानों पर लगातार गश्त करेगी और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से नदी किनारे न जाने और पानी में प्रवेश न करने की अपील करेगी। चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।शहर में मालदेवता, गुच्चूपानी, सहस्रधारा, नयागांव और संतला देवी क्षेत्र के आसपास नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। मौसम साफ होने के बावजूद पहाड़ों में बारिश के कारण नदियों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। रविवार को संतला देवी क्षेत्र में टौंस नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू में फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद पुलिस ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सख्त करने का निर्णय लिया है।पिछले वर्ष 16 सितंबर को नयागांव क्षेत्र में आई आपदा के दौरान नदी में उतरे कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मालदेवता क्षेत्र में भी लगभग हर मानसून में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पर्यटक और स्थानीय लोग फंस जाते हैं, जिन्हें पुलिस और एसडीआरएफ को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालना पड़ता है। इसको देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील पिकनिक स्पॉटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button