मकान का ताला तोड़कर एक किलो चांदी और नकदी चोरी

लक्ष्मीपुर निवासी स्वाति उपाध्याय के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक किलो चांदी और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। एक फरवरी को हुई इस घटना में पुलिस ने रविवार को प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।स्वाति उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह 31 जनवरी को पति और बेटी के साथ किशननगर स्थित अपनी ससुराल गई थी। अगले दिन जब वह लौटीं तो देखा कि बाहर का दरवाजा बंद था लेकिन अंदर अलमारी और दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और करीब एक किलोग्राम चांदी चोरी हो गई थी। इनमें कमरबंद, आठ पायल, आठ सिक्के, अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और 24 बिछिया समेत अन्य गहने शामिल थे। स्वाति का कहना है कि उन्होंने एक फरवरी को ही पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कई बार वह थाने गईं मगर शिकायत दर्ज नहीं की गई।स्वाति उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह 31 जनवरी को पति और बेटी के साथ किशननगर स्थित अपनी ससुराल गई थी। अगले दिन जब वह लौटीं तो देखा कि बाहर का दरवाजा बंद था लेकिन अंदर अलमारी और दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद और करीब एक किलोग्राम चांदी चोरी हो गई थी। इनमें कमरबंद, आठ पायल, आठ सिक्के, अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और 24 बिछिया समेत अन्य गहने शामिल थे। स्वाति का कहना है कि उन्होंने एक फरवरी को ही पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कई बार वह थाने गईं मगर शिकायत दर्ज नहीं की गई।एसएचओ नरेश राठौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनकी तैनाती से पहले और बाद में महिला ने किन किन अधिकारियों से संपर्क किया था।एसएचओ नरेश राठौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उनकी तैनाती से पहले और बाद में महिला ने किन किन अधिकारियों से संपर्क किया था।




