उत्तराखंड में बाघों की संख्या बढ़ी, अब दूसरे राज्यों को तोहफे में देने की तैयारी

देहरादून। राज्य में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब यहां के बाघों को तोहफे में दूसरे राज्यों को देने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की हाल में हुई बैठक में चर्चा की गई।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड उन अग्रणी राज्यों में शामिल है। जहां पर बाघों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। बल्कि हम यह भी सोच रहे हैं कि कुछ लोग हमसें बाघ की बात करें तो हम उनको बाघ गिफ्ट में भी दे देंगे। अगर कोई रास्ता होगा, तो हम करेंगे। हमारे पास जितना वन क्षेत्र है, उस क्षेत्र से कही ज्यादा आबादी हो गई है।प्रदेश में 560 बाघ
वर्ष-2006 में राज्य में बाघों की संख्या 178 थी। संरक्षण के बेहतर प्रयासों के चलते बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष-2022 स्टेटस आफ टाइगर्स को प्रीडेटर्स एंड प्रे इंडिया रिपोर्ट में 560 हो गए। जिसमें केवल कार्बेट टाइगर रिजर्व में ही 260 बाघ है।एनटीसीए से लेनी होगी अनुमति
उत्तराखंड में ही कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के ट्रांसलोकेट करने के लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथाॅरिटी से अनुमति लेनी पड़ी थी। अधिकारियों के अनुसार बाघ अगर कोई दूसरा राज्य मांगता है, तो उसके बाद एनटीसीए से अनुमति लेने व अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।




