Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

परिवहन निगम की पहल; आज से यात्रियों को रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी इतनी छूट

रोडवेज ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराए में छूट देने का फैसला किया है।अगर कोई यात्री आने जाने का टिकट बुक करता है, तो उसके बेस फेयर में दस- दस प्रतिशत की छूट मिलेगी।उत्तराखंड परिवहन निगम सोमवार से बसों के किराए में छूट देगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। रोडवेज की बसों में जून में प्रतिदिन औसतन डेढ़ लाख तक यात्री सफर कर रहे थे और आय करीब ढाई करोड़ हो गई थी। मानसून में यात्रियों की संख्या घटकर करीब 90 हजार हो गई है और आय भी औसतन डेढ़ करोड़ पर आ गई है।रोडवेज ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराए में छूट देने का फैसला किया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि अगर कोई यात्री आने जाने का टिकट बुक करता है, तो उसके बेस फेयर में दस- दस प्रतिशत की छूट मिलेगी।इसी तरह अगर छह लोग ग्रुप में टिकट बुक करते हैं, तो चार, पांच और छह नंबर के यात्रियों को क्रमश: 10, 12 और 15 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इस संबंध में सभी आरएम, एआरएम को निर्देश भेजे जा चुके हैं। बताया कि किराए में छूट देने की व्यवस्था को पिछले साल से लागू किया गया था।इसी तरह अगर छह लोग ग्रुप में टिकट बुक करते हैं, तो चार, पांच और छह नंबर के यात्रियों को क्रमश: 10, 12 और 15 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इस संबंध में सभी आरएम, एआरएम को निर्देश भेजे जा चुके हैं। बताया कि किराए में छूट देने की व्यवस्था को पिछले साल से लागू किया गया था।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button