मेहंदी रची, गीत गूंजे और थिरके कदम…उमंग के संग झूमीं महिलाएं, देखें तस्वीरें

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की पत्नी रश्मि बर्द्धन बतौर मुख्य अतिथि और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की डीन व प्राचार्य डॉ. गीता जैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पटेल नगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी, गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने खूब तालियां बटोरी।कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की पत्नी रश्मि बर्द्धन बतौर मुख्य अतिथि और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की डीन व प्राचार्य डॉ. गीता जैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।महिलाओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही जिसको तीन आयु वर्गों में आयोजित किया गया। इनमें 25 से 35, 36 से 45 और 46 से 60 आयु वर्गों में किया गया।प्रतियोगिता में 25 से 35 आयु में कोमल प्रथम, रीनव द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 36 से 45 आयु में मीनाक्षी रावत प्रथम, मनीषा नेगी द्वितीय और ममता भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही 46 से 60 आयु वर्ग में प्रतिमा शर्मा प्रथम, कविता सिरसवाल द्वितीय और स्वाति चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ममता पांगती नागर, नम्रता नैथानी जोशी और अनुपमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।मुख्य अतिथि रश्मि बर्द्धन ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। तीज उस खूबसूरत भावना का नाम है जिसमें प्रेम, त्याग और प्रतीक्षा के साथ ही अपनों से मिलने की खुशी है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करने का मंच देते हैं। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। कहा इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा को निखारने में विशेष सहयोग करते हैं।




