Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

रुड़की के यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत: नई बाइक लेकर जा रहा था पांवटा साहिब; डिवाइडर से टकराई, चली गई जान

यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु ने नई बाइक ली थी। इसी बाइक से वह बल्लमपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते पांवटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।शुक्रवार सुबह बल्लमपुर-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदूवाला के पास एक स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरिद्वार जिले के रुड़की के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु (25) की मौके पर ही मौत हो गई। वह देहरादून से नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे।सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि आस मोहम्मद ने देहरादून से करीब 18 लाख रुपये की नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी ली थी। इसके बाद वह इसी बाइक से बल्लमपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते हिमाचल प्रदेश के पांवटा की ओर जा रहे थे।हिंदूवाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।मृतक सोशल मीडिया पर ‘आशु यूके राइडर’ के नाम से चर्चित थे। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब नौ लाख फॉलोवर बताए जा रहे हैं। नई स्पोर्ट्स बाइक की डिलीवरी लेने के बाद शुरू हुआ उनका सफर कुछ ही देर में जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।उनकी मौत की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों और फॉलोवर के बीच शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पोस्ट और कमेंट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।वहीं, सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने युवाओं से अपील की कि बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो और फॉलोवर बढ़ाने की होड़ में अपनी जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है। हाईवे पर बाइक चलाते समय हेलमेट के साथ गति पर नियंत्रण रखना और सड़क पर पूरा ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button