उत्तराखंड
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, यूपी से ऋषिकेश पहुंचे युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, होटल से हुआ फरार

नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद उत्तर प्रदेश से ऋषिकेश पहुंचे युवक पर स्थानीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। सूचना पर होटल पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। वहीं, उसके फरार होने के बाद कमरे की जांच की गई। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।




