Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

नेपाल में आपदा पर सीएम धामी बोले- उत्तराखंड के लोग साथ, मदद के लिए भेजी गई टीम दस दिन रहेगी

नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में उत्तराखंड समेत पूरा देश नेपाल के साथ खड़ा है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरा संबंध है। नेपाल में आई आपदा बेहद दुखद है और इस मुश्किल समय ने दोनों देशों के बीच एकता की भावना को और मजबूत किया है। वहां से सामने आई घटनाओं और तस्वीरों ने सभी को भावुक किया है। इस कठिन समय में हर कोई नेपाल के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की और राहत एवं बचाव दल भेजे। साथ ही नेपाल को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगी होने के साथ ही यहां के कई लोगों के नेपाल में रिश्तेदार और सांस्कृतिक संबंध भी हैं। ऐसे में उत्तराखंड से भी एक टीम मदद के लिए भेजी गई है।उन्होंने बताया कि यह टीम करीब आठ से दस दिन नेपाल में रहेगी। टीम के साथ तत्काल राहत के लिए पर्याप्त धनराशि भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि टीम वहां की स्थिति का जायजा लेकर लौटेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button