खच्चर संचालकों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

चमोली के कर्णप्रयाग में दो खच्चर संचालकों के बीच हुआ विवाद जानलेवा बन गया। सेमी गांव में हुई मारपीट में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




