लोकभवन में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर केस; गणेश गोदियाल, हरक सिंह समेत 40 से अधिक शामिल

देहरादून में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन करना कांग्रेस नेताओं के लिए कानूनी मुश्किल का कारण बन गया है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हैलोकभवन में प्रदर्शन करने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने 40 से अधिक कांग्रेसियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत 30 नेताओं को नामजद किया गया है। इसके अलावा 10 से 15 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने विभिन्न मांगों को लेकर लोकभवन में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। मामले में पुलिस ने लोक सेवक की ओर से दिए गए आदेश की अवहेलना करने और लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने से संबंधित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।प्राथमिकी में नामजद नेताओं के साथ ही प्रदर्शन में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम और संबंधित परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।




