Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मानसून की हो चुकी विदाई, फिर भी प्रदेश में आठ मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा सड़कें प्रभावित

उत्तराखंड में मानसून विदा हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सड़कें अब भी बंद होने से आवाजाही प्रभावित है। राज्य में आठ मार्ग अभी भी नहीं खुल पाए हैं, जिनमें सबसे अधिक सड़कें सीमांत जिले पिथौरागढ़ की हैं। इनमें पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के मार्ग भी शामिल हैं।मानसून समाप्त हुए कई दिन हो चुके हैं, पर राज्य में अभी भी आठ मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक ग्रामीण मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सबसे सबसे अधिक मार्ग सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बंद हैं। इनमें चार पीएमजीएसवाई और एक लोक निर्माण विभाग की सड़क बंद है।अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी एक- एक मार्ग बंद हैं। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार बंद मार्ग को खोलने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button