Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

तैयारियां हुईं तेज, अनुष्ठान को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य की पहल के लिए संतों ने की चर्चा

हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले को लेकर संतों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी अखाड़ों के बीच सामंजस्य बनाने और मेले को दिव्य व भव्य स्वरूप में संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य बैठाने की कवायद शुरू हो गई है। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महाराज सहित कई प्रमुख संतों ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की।

इस दौरान सभी अखाड़ों के सहयोग से हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराने पर लंबी चर्चा हुई। श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी अखाड़ों और संतों को साथ लेकर चलना ही उनका लक्ष्य है। डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ की सफलता का उदाहरण दिया।उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य स्वरूप में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले संत महापुरुषों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि सभी अखाड़े एकजुट होकर हरिद्वार कुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button