एसटीपीआई सेंटर शुरू, युवाओं को स्टार्टअप के लिए 24 घंटे सुविधा, 251 करोड़ का सॉफ्टवेयर निर्यात

उत्तराखंड में आईटी उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर से युवाओं को अपना तकनीकी कारोबार शुरू करने, निवेशकों और विशेषज्ञों से जुड़ने तथा नई तकनीक से संबंधित सुविधाएं हासिल करने में मदद मिलेगी।उत्तराखंड में आईटी उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए देहरादून में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एसटीपीआई नोएडा की निदेशक वंदना, आईटी सचिव पंकज पांडेय और एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार मौजूद रहे।
एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि देहरादून में वर्ष 2006 में सेंटर बनाया गया था। अब यहां 30 हजार वर्ग फुट में नई बिल्डिंग तैयार की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तकनीकी कारोबार शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि एसटीपीआई युवाओं को निवेशकों, विशेषज्ञों और नई तकनीक से जोड़ने में मदद करता है। इस सेंटर में आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग चार से पांच लोगों की टीम के साथ भी अपना काम शुरू कर सकेंगे। युवाओं को यहां 24 घंटे सुविधाएं देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप विकसित करने की भी योजना है।




