दीपावली को लेकर पटाखा व्यापारियों पर जीएसटी की कार्रवाई, 92 लाख रुपये टैक्स जमा

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने अलग-अलग टीम बना कर देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में पटाखा व्यापारियों के जीएसटी संबंधित दस्तावेजों की जांच की।दीपावली पर्व पर पटाखा कारोबार को देखते हुए राज्य कर विभाग ने देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में व्यापारियों पर कार्रवाई कर 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। जीएसटी चोरी के खिलाफ विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने अलग-अलग टीम बना कर देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में पटाखा व्यापारियों के जीएसटी संबंधित दस्तावेजों की जांच की।इस दौरान टीम ने पटाखों की खरीद, बिक्री, स्टॉक के दस्तावेजों का सत्यापन किया। सात व्यापारियों से 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया। उपायुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।



