Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

भट्टा फॉल के पास पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, पैर फिसलते ही झील में समा गया थापा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला।

मसूरी के पर्यटन स्थल भट्टा फॉल के निकट एक व्यक्ति के पानी मे डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला।

पर्यटक स्थल भट्टा फॉल के निकट झील में पैर फ़िसलने से एक व्यक्ति पानी मे डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक व्यक्ति का शव झील से बाहर निकाला।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि भट्टाफॉल के पास योगेश थापा उम्र 50 वर्ष निवासी चंद्रबानी देहरादून का पैर फिसल गया और वह झील में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि पुलिस, फायर सर्विस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। 

पता चला है कि मृतक गार्ड की नौकरी करता था। घटना रात करीब 10 बजे की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शहर के उपजिला चिकित्सालय में भेज दिया। घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button