Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सुभाष नगर में टेंट व शामियाने के सामान में लगी भीषण आग, रिहायशी घरों तक पहुंचीं लपटें, मची अफरा तफरी

एक प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने से सुभाष नगर में अफरा तफरी मच गई।

देहरादून के सुभाषनगर में एक प्लाट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आस पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर की टीम ने काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया।

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक- नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद), क्लेमेनटाउन सुभाष नगर में प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा आग की लपटें घरों तक पहुंच रही थीं। इस दौरान फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे आदि सामान जल रहा था। टीम ने तीस हजार लीटर पानी डालकर कई घंट में आग को फैलने से रोका।

बड़ोवाला में रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग

बड़ोवाला के गोरखपुर चौक के पास भी रजाई गद्दे की एक दुकान में आग लग गई। फायर यूनिट ने तत्काल दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button