Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 जन्माष्टमी पर अक्षरा सिंह ने गाई सोहर, भोजपुरी क्वीन का नया गाना हुआ जमकर वायरल

अक्षरा सिंह अभिनय के साथ-साथ गायिकी का भी हुनर रखती हैं। उनके गाने खूब हिट होते हैं। अब जन्माष्टमी के अवसर पर उनका गाना ‘शोर मची है जी शोर मची’ है बवाल काट रहा है।

आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। तैयारियां जोर-शोर से हैं। इस मौके पर राधा-कृष्ण के भक्ति गीत खूब चल रहे हैं। और जब गीत-संगीत की बात हो तो भोजपुरी गानों का अलग जलवा रहता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें एक्ट्रेस राधा रानी के रूप में नजर आ रही हैं।

राधा सी सजगर खूब जंच रहीं अक्षरा
अक्षरा सिंह अभिनय के साथ-साथ गायिकी का भी हुनर रखती हैं। उनके गाने खूब हिट होते हैं। अब जन्माष्टमी के अवसर पर उनका गाना ‘शोर मची है जी शोर मची’ है बवाल काट रहा है। इस गाने को ‘हरि बोल’ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जन्माष्टमी के त्योहार में यह गाना और रौनक जोड़ देगा। इसे अक्षरा सिंह ने गाया है। 

फैंस को दी त्योहार की बधाई
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। इसके साथ उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी है। अक्षरा ने लिखा है, ‘जन्में कृष्ण कन्हैया मोहल्ले में शोर मची है’। इसके अलावा लिखा है, ‘जय श्री कृष्णा। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’।

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह के गाने पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपके इस गाने ने हमारे त्योहार की रौनक बढ़ा दी है’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘गाना तो अच्छा है ही, आपका अंदाज भी गाने में खूबसूरत है’। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा हैं। वह पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे  सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button