तापमान बढ़ा तो गर्म हवाएं करने लगी परेशान आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने की संभावना है।भले ही मई के शुरुआती दो सप्ताह बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन गर्मी की तपिश के बढ़ने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई को उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने की संभावना है।जबकि 16 और 17 मई को प्रदेश के अधिकतर जिले में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के दर्ज की जा सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका बहुत अधिक असर नहीं दिखेगा। 16 और 17 मई को मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।