Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा को लेकर बड़ा अपडेट, यहां हटाया गया कर्फ्यू; बनभूलपुरा में जारी रहेगा

हल्द्वानी में अवैध मदरसे को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दो दिन से लोग कर्फ्यू के कारण घरों में कैद थे। आज हल्द्वानी के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहेगा।

हलद्वानी में आठ फरवरी को एक अवैध मदरसे और नमाज के लिए बनाई जा रही इमारत पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया था। इसके बाद से स्ठानीय लोगों ने पुलिस और निगम की टीम पर हमला कर दिया था। बनभूलपुरा में हुए अग्निकांड में सरकारी संपत्ति, नगर निगम और पुलिस की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। निगम ने अपना आकलन करीब पांच करोड़ रुपये बताया है। एक करोड़ रुपये की सरकारी और पुलिस की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

मदरसे को हटाने के विरोध में हुए उपद्रव के बाद हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। दो दिन से लोग कर्फ्यू के कारण घरों में कैद थे। आज हल्द्वानी के बाहरी इलाकों (रामपुर रोड) से कर्फ्यू हटा दिया गया है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। छह लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान का कहना है कि हल्द्वानी में स्थिति सामान्य है, बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button