Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

 भाजपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी में लगाई सेंध, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाजपाई हुए

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने यूपी में बड़े पैमाने पर दूसरे दलों से नेताओं को भाजपा में लाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत सपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए।

यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरे दलों से कार्यकर्ताओं व नेताओं का भाजपा में आना जारी है। अब भाजपा ने सपा के गढ़ मैनपुरी में सेंध लगाई है।

बुधवार को बड़ी संख्या में मैनपुरी के सपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भाजपाई हो गए। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मोजूद रहे।

इसके अलावा, सपा, बसपा और कांग्रेस के नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भी भाजपा में शामिल हो गए।

ये नेता भाजपा में हुए शामिल: बसपा के पूर्व सांसद अशोक त्रिपाठी, पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, सपा की पूर्व उम्मीदवार इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा चड्ढा, पूर्व एमएलसी अनिल कुमार, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि राय, पूर्व विधायक के बेटे अनूप कुमार सिंह सपा सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र राणा की बेटी प्रियम्वदा राणा भाजपा में शामिल हो गए।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button