उत्तराखंड
भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, सिद्धार्थ बने दून महानगर अध्यक्ष, यहां देखें पूरी सूची

भाजपा ने आज सोमवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।भाजपा ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धार्थ अग्रवाल- देहरादून महानगर अध्यक्ष
मीता सिंह- पछवादून जिलाध्यक्ष
प्रताप सिंह बिष्ट- नैनीताल बीजेपी अध्यक्ष
गोविंद सामंत- चंपावत बीजेपी अध्यक्ष
प्रदेश भाजपा के भीतर इस बात की चर्चा काफी गर्म है कि संगठन के नए कप्तान का एलान इस महीने हो सकता है। अब सवाल यही है कि प्रदेश संगठन की कमान किस चेहरे के हाथों में होगी। वह खांटी राजनीतिज्ञ होगा और युवा चेहरा या फिर महिला के हाथों में बागडोर सौंप कर केंद्रीय नेतृत्व नया प्रयोग करेगा। इन सभी प्रश्नों के मध्य वरिष्ठ, युवा और महिला चेहरों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई नाम संगठन के भीतर चर्चाओं में हैं।