उत्तराखंडधर्मसंस्कृति
सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी

इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। 10 अप्रैल से बुकिंग पोर्टल खोलने की तैयारी है। पहले चरण के स्लॉट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी।




