Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2022: हृदयाघात से बदरी-केदार और यमुनोत्री में पांच श्रद्धालुओं की हुई मौत

चारों धाम में हृदयाघात से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। केदारनाथ में मंगलवार को फिर तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, बदरीनाथ व यमुनोत्री धाम में एक-एक तीर्थ यात्री ने दम तोड़ा।इसके साथ ही केदारनाथ में अब तक 66, यमुनोत्री में 34 और बदरीनाथ में 33 तीर्थ यात्री दम तोड़ चुके हैं। जबकि, ऋषिकेश समेत चारों धाम में यह संख्या 148 पहुंच गई है।जानकारी के अनुसार केदारनाथ में मंगलवार को सप्तरी (नेपाल) निवासी उखनी देवी (80), पन्ना (मध्य प्रदेश) निवासी पडाली राजा (66) और एक अज्ञात तीर्थ यात्री ने हृदयाघात से दम तोड़ा।वहीं, बदरीनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगड़ने पर फिरोजपुर (पंजाब) निवासी सुशील कुमार (66) को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, यमुनोत्री दर्शनों को आए अशोक नगर (मध्य प्रदेश) निवासी रतिराम की मौत जानकीचट्टी के पास हुई। रतिराम अकेले ही यात्रा पर आए थे।

हृदयाघात से मरने वाले श्रद्धालु

धाम——-07 जून को—कुल मृतक
यमुनोत्री———01———-34
गंगोत्री———–00———-10
केदारनाथ——-03———-66
बदरीनाथ——-01———-33
ऋषिकेश——–00———-05

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button