
Dengue in Uttarakhand नवंबर खत्म होने को है और डेंगू के मामलों में निरंतरता बनी हुई है। राज्य में इस साल 2234 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।ठंडक के बावजूद डेंगू का ग्राफ नहीं घट रहा है।
बढ़ती ठंडक के बावजूद डेंगू का ग्राफ नहीं घट रहा है। नवंबर खत्म होने को है और डेंगू के मामलों में निरंतरता बनी हुई है। हर दिन डेंगू दहाई का आंकड़ा छू रहा है।
सर्दियों में मच्छर की इस तरह की सक्रिया से स्वास्थ्य विभाग भी सकते में। सोमवार को भी प्रदेश में 12 और लोग में डेंगू की पुष्टि हुई। देहरादून में सबसे अधिक पांच लोग को डेंगू का डंक लगा है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में चार और नैनीताल में तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले।