रेलिंग लगाने के दौरान हुआ धमाका, हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा मजदूर, एम्स में किया गया भर्ती

रेलिंग लगाने के दौरान धमाका होने से एक मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया। मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है।रायवाला में एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग लगा रहा मजदूर बिजली की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। मजूदर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। रायवाला में मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान की दूसरी मंजिल में स्टील की रेलिंग का काम चल रहा था।इस दौरान मकान के पास से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन पर स्टील की रॉड छू गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ मजदूर मौके पर गिर गया। करंट लगने मजदूर बुरी तरही से झुलुस गया। तेज धमाका होने के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों बाहर निकल पड़े। स्थानीय लोगाें की मदद से ठेकेदार ने मजदूर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। मजदूर की पहचान मुर्गी फार्म रायवाला निवासी जावेद के रूप में हुई है। मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है।
रायवाला के मां चांदनी देवी पब्लिक स्कूल के पास एक मकान में रेलिंग निर्माण के दौरान मजदूर पर हाईटेंशन लाइन का करंट लगने की सूचना नहीं है। बुधवार को अधीनस्थों को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी। लोगाें को सुरक्षा बरतने के लिए कहा जाएगा।




