Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

सरकार ने दो और संगठनों पर लगाया बैन, शाह बोले- गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल शख्स को भुगतने होंगे परिणाम

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में दो और गुटों मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (भट गुट) पर बैन लगा दिया है। इससे पहले सरकार ने जम्मू कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया था। 

मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के (भट गुट) को प्रतिबंधित समूह घोषित किया गया है। मुस्लिम कॉन्फ्रेंस जे-के के दो गुटों पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनकी गतिविधियां राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ थी। अमित शाह का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इससे पहले गृह मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों के लिए जम्मू कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए इसकी पुष्टि की थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा था, ‘आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने जमात-ए-इस्लाम पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।’ 

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button