उत्तराखंड

मसूरी में जोरदार वर्षा से लौटी ठंड,

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मसूरी में एक घंटे हुई जोरदार वर्षा से ठंड लौट आई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। गुरुवार को मसूरी में एक घंटे हुई जोरदार वर्षा से ठंड लौट आई। जबकि, दून में शाम को आंधी ने दुश्वारियां बढ़ाई। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button