स्वास्थ्य और सौंदर्य

इस रंग का लहंगा बन रहा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद

हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है क्योंकि इसी दिन लड़कियों की नई जिंदगी का आगाज होता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। शादी के दिन लड़की अपने जीवनसाथी के साथ नये सपनों और उम्मीदों का सफर शुरू करती है। इस दिन को और खास बनाने के लिए लड़की के घरवाले हर वो काम करते हैं, जो होने वाली दुल्हन को पसंद होता है।

शादी के लिए होने वाली दुल्हनें अपनी पसंद के मेकअप से लेकर लहंगे तक का खास ध्यान रखती हैं। हर दुल्हन को ट्रेंड के हिसाब से ही हर चीज चाहिए होती है। एक समय था, जब शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा ही पसंद किया जाता था, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में गोल्डन रंग का लहंगा होने वाली दुल्हनों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे गोल्डन लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल चलन में हैं। 

अंकिता लोखंडे 

अंकिता ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल लहंगे को छोड़ कर गोल्डन रंग कै हैवी वर्क वाले लहंगे को चुना। इस लहंगे में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ अंकिता ने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी और अपने लहंगे से मिलते-जुलते कलर की चूड़ियां और कलीरें को एक्ट्रेस ने ट्राई किया था। उनका पूरा लुक बेहद कमाल का था। 

ईशा अंबानी

अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने अपने रिसेप्शन में दुनिया के मशहूर डिजाइनर ‘वैलेंटिनो’ का एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था। ईशा के लहंगे में बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। ईशा ने अपने खूबसूरत लहंगे को डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। 

मौनी रॉय

अपने संगीत समारोह में मौनी ने गोल्डन रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। मौनी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन जरी के धागों का वर्क था। इसके साथ ही फुल स्लीव ब्लाउज और प्लजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक को और खास बना रही है।

तारा सुतारिया

फिल्मी नगरी में तारा सुतारिया को आए बेहद कम ही वक्त हुआ है, लेकिन कम समय में उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इनके पास लहंगों का काफी शानदार कलेक्शन है। ये गोल्डन और व्हाइट लहंगा तारा पर कमाल का लग रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button