उत्तराखंड
कुरुक्षेत्र में कौशल विकास के गुर सीखेंगे आईटीआई के मेधावी छात्र

शल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेशभर के विभिन्न आईटीआई के 40 मेधावी छात्रों को बौद्धिक विकास एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र रवाना किया।
विभागीय मंत्री ने प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए उन्हें नए कौशल सीखने, नवाचार अपनाने व अपने अनुभवों का उपयोग राज्य के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, सरकार राज्य में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण कर नए ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।




