Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मोहन यादव भी बने मोदी के कार्यकर्ता, दीवार पर कमल का फूल बनाकर दिया यह संदेश

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के एक बार फिर मोदी सरकार अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते सरकार और कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी का काम भी करना है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को भाजपा के अभियान के तहत भोपाल के वार्ड क्रमांक 6 गांधीनगर मंडल के बूथ क्रमांक 56 लालघाटी चौराहे ओवर ब्रिज के पास दीवार लेखन किया। मुख्यमंत्री ने हाथ में ब्रश लेकर कमल का फूल बनाया। साथ ही दीवार पर लिखा ‘एक बार फिर मोदी सरकार’। यहां पर डॉ. यादव ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते सरकार और कार्यकर्ता के नाते पार्टी का भी काम करना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से दीवार लेखन का काम किया जा रहा है। जनता से उनकी सहमति के बाद उनके घरों की दीवार पर दीवार लेखन किया जा रहा है। हमें स्वच्छता का ध्यान भी रखना है और पार्टी का प्रचार भी करना है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जहां पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर एक कार्यकर्ता है। जिसको जो काम मिल जाए, वो पार्टी भाव से करता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है। हम सबको मालूम है, कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश दुनिया में आगे बढ़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जो विचार दर्शन है। एक तरह से वह हम सबके लिए पाथेय है। इस भाव से कल हम सब उनका स्वागत करेंगे। मैं और मध्य प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता प्रदेश की धरती पर उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रही है।

भाजपा चुनावी रंग में 
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने 2019 में प्रदेश की 29 में से 28 सीटें जीती थी। इस बार छिंदवाड़ा की कांग्रेस के कब्जे वाली सीट को भी जीतने की रणनीति बनाई है। भाजपा नेता दीवार लेखन अभियान चला रहे हैं। इसके साथ-साथ ‘गांव चलो अभियान’ में गांवों में रात बिता रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button