Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर को नोटिस, गीत में उर्गम गांव की छवि धूमिल करने का आरोप

आरोप है कि गीत में (उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में) एक लाइन फिल्माई गई है। जिसमें उर्गम गांव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।गढ़वाली गीत स्वामी जी प्लीज गीत में चमोली के उर्गम गांव के संबंध में गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने गीत में प्रस्तुति दे रही प्रसिद्ध गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर के खिलाफ नोटिस जारी किया है।उन्होंने कहा कि गीत में (उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में) एक लाइन फिल्माई गई है। जिसमें उर्गम गांव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे गांव की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।नोटिस में कहा गया है कि गीत से उर्गम गांव के निवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनकी सामाजिक छवि को भी ठेस पहुंची है। गाने के माध्यम से उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्वभर में उर्गम गांव की छवि धूमिल हुई है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उर्गम गांव धार्मिक महत्व रखता है।पंच बदरी में से एक ध्यान बदरी और पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर यहां स्थित है। इधर, गाने में गायक की भूमिका निभा रहे युवक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका मेहर का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने इस संबंध में नोटिस जारी करने की बात भी कही है।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button