उत्तराखंड

मैदान में लगेगा कोहरे और शीतलहर का ‘कर्फ्यू’,भूस्‍खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद,

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है। अब पारा तेजी से लुढ़कने लगा है जिससे कंपकंपी बढ़ गई है।ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है। पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।

वहीं शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर भारी मलबा आ गया, जिससे हाईवे बाधित हो गया है। चमोली के पास छिनका में भूस्खलन से हाईवे बाधित हो गया है। मलबा साफ करने का काम जारी है। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है।ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। पारा भी सामान्य के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है।

प्रदेश में बीते करीब डेढ़ माह से वर्षा नहीं हुई है, जिससे वातावरण में नमी बेहद कम है और कई दिनों से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था। हालांकि, अब पारा तेजी से लुढ़कने लगा है, जिससे कंपकंपी बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button