Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

केदारनाथ के लिए आठ अप्रैल से होगी हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग, इतना बढ़ा किराया

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण व आईआरसीटीसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी जल्द वेबसाइट का लिंक जारी करेगा।

दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी आठ अप्रैल को पोर्टल खोल देगा। यूकाडा ने आईआरसीटीसी को यात्रा पंजीकरण का डाटा भेज दिया है। बता दें कि हेली टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है।

केदारनाथ हेली सेवा का किराया

रूट                          वर्ष 2025
सिरसी से केदारनाथ       6061
फाटा से केदारनाथ         6063
गुप्तकाशी से केदारनाथ   8533
नोट-प्रति यात्री किराया आने व जाने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button