Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
राजनीति

PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेसियों ने बांधे तारीफों के पुल

मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी प्रशंसा कर कहा कि वह एक सच्चे प्रधानमंत्री थे, जिनके काम उनके शब्दों से ज्यादा बोलते थे।

बता दें, 91 वर्षीय मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था। वह 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के वित्त मंत्री भी रहे थे।

लंबी उम्र की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।  

सादगी और गरिमा का उदाहरण
मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री हैं, जिनके काम शब्दों से ज्यादा बोलते थे। हम उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं।’ 

राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरे लिए एक प्रेरणा रहेगी।’ उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button