उत्तराखंड

Presidential Election 2022: सीएम धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के तीसरे दिन आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। इससे पहले गुरुवार को सीएम धामी ने प्रधानमंत्री  मोदी सहित कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button