संसद: राज्यसभा ने कहा- इसरो ने स्वर्णिम अक्षरों से लिखी देश की गौरव गाथा

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा, आपने अंतरिक्ष विभाग को गोपनीयता के पर्दे के पीछे रखा था। आम आदमी एवं मीडिया को श्रीहरिकोटा में झांकने की भी अनुमति नहीं थी।
राज्यसभा ने चंद्रयान-3 अभियान की सफलता के लिए भारतीय वैज्ञानिकों खासकर महिलाओं को बधाई देने का प्रस्ताव बुधवार को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। ‘भारत की गौरवशाली अंतरिक्ष यात्रा चंद्रयान-3’ की सफल सॉफ्ट लैंडिंग विषय पर उच्च सदन में सात घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।

एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर 1960 के दशक के बाद से अंतरिक्ष क्षेत्र में हासिल मील के पत्थर को मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। रमेश ने कहा, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को विकास के एक साधन के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि सशक्त राष्ट्रवाद के एक साधन के रूप में।
कांग्रेस के कारण लगे 75 साल
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा, आपने अंतरिक्ष विभाग को गोपनीयता के पर्दे के पीछे रखा था। आम आदमी एवं मीडिया को श्रीहरिकोटा में झांकने की भी अनुमति नहीं थी। कांग्रेस ने उद्योगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी। इससे प्रगति रुक गई और हमें 75 वर्ष लग गए, जहां हम अब पहुंच पाए हैं।