Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

श्रीदेवी ने किया था मां का अंतिम संस्कार, दी थी चिता को आग’, बोनी ने पत्नी को बताया धार्मिक

फिल्म निर्माता बोनी कपूर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले इस निर्माता-निर्देशक को कई बार असफलताओं का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि, एक समय था, जब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। अब हाल ही में, बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के आध्यात्मिक स्वभाव के बारे में खुलकर बातें की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैदान’ के प्रमोशन में जुटे हैं। मैदान रिलीज से पहले ही विवादों का शिकार भी हो गई है। हालांकि, इन सब के बीच बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी और उनके आकस्मिक निधन को लेकर दुख जताया है और अपनी पत्नी को याद कर उनके आध्यात्मिक विचारों पर चर्चा की है।

बोनी ने इंटरव्यू में आगे बताया कि श्रीदेवी का आस्था के प्रति तो समर्पण था ही और उनकी पर्सनैलिटी भी काफी अलग और असामान्य थी। वह भक्ति में काफी विश्वास करती थीं और अपने संस्कारों से काफी ज्यादा बंधी हुई थीं। उन्होंने बताया, ‘उन्होंने कई चीजें ऐसी की, जो सामान्य नहीं थीं। जब उनकी मां का निधन हुआ तो उनकी चिता को आग उन्होंने ही दी थी।’

बोनी ने यह भी बताया की हिंदू संस्कृति में पुरुषों को अधिकार होता है कि वह चिता को अग्नि दें, लेकिन श्रीदेवी ने यह परंपरा को तोड़ते हुए खुद अपनी मां का अंतिम संस्कार किया था। बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। दुबई में वह परिवार में हो रही एक शादी में शामिल होने पहुंची थीं, जहां यह घटना घटी थी।

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें वह सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button