Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, कीमत जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

दुनिया में अलग-अलग फल पाए जाते हैं। इनकी कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर भारत में महंगे फल और सब्जियों की कीमत 400 से 500 रुपये किलो तक होती है। कई फल सदाबहार होते हैं, जो हर मौसम में मिलते हैं, जबकि कुछ खास फल होते हैं, जो मौसम के हिसाब से मिलते हैं। गर्मी के मौसम में आम, लीची, खरबूजा और तरबूज जैसे फलों की बाजार में मांग अधिक होती है। फलों के दाम इतने होते हैं कि एक आदमी भी उसे खरीद सकता है। 

फलों के दाम मांग के हिसाब घटते और बढ़ते हैं, लेकिन हम आपको आज दुनिया के पांच सबसे महंगे फलों के बारे में बताते हैं। इन फलों को हर कोई नहीं खरीद सकता है। कई फलों की कीमत इतनी है कि इन्हें खरीदने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे मंहगे फलों के नाम…

यूबरी खरबूजा दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। इसकी खेती जापान में की जाती है और यह वहीं पर बिकता भी है। जापान से बाहर इसका निर्यात बहुत कम किया जाता है। इस खरबूजे को ग्रीन हाउस में उगाया जाता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसके दो फल की कीमत 18 से 20 लाख रुपये होती है। 

गर्मियों के मौसम में आम मिलता है और इसकी मांग भी खूब रहती है। मियाजाकी दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है। यह आम जापान के मियाजाकी में मिलता है। देखने में यह आम रूबी रंग यानी बैंगनी रंग का होता है। यह स्वाद में बेहद मीठा होता है। इस आम की कीमत 2.75 लाख तक होती है। 

जापान में मिलने वाली अंगूर की यह प्रजाति दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है। महंगा होने की वजह से इसे अमीरों का फल कहा जाता है। इसके महज एक गुच्छे की कीमत 9 लाख रुपये तक होती है। बीते साल में इसके एक गुच्छे की नीलामी 8.8 लाख में हुई थी। एक गुच्छे में 24 से 26 अंगूर होते हैं, लेकिन आम अंगूर से बड़ा होता है।

यह एक तरह का अनानास है, जो दुनिया के महंगे फलों में शामिल है। इसके दुनिया का सबसे महंगा अनानास भी कहा जा सकता है। एक अनानास की कीमत करीब 1500 डॉलर यानी भारतीय रुपये में 1 लाख से अधिक होती है। 

इस फल में बीज नहीं होता है और इसका स्वाद बेहद मीठा होता है। इस फल की खेती पहली बार1972 में की गई थी। इस फल की भी खेती जापान में होती है। इसकी कीमत करीब 60 हजार से 80 हजार के बीच होती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button