Uttarakhand: पंचायत चुनाव में प्रचार को गति देने दौरे पर निकलेंगे महेंद्र भट्ट, विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल

पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पार्टी अभियान को को गति देने के लिए दौरे पर निकलेंगे। देहरादून ग्रामीण से होते हुए गंगा यमुना घाटी क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी अभियान को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट बुधवार से चार दिवसीय प्रवास पर निकलेंगे। प्रदेशाध्यक्ष दोबारा निर्वाचित होने के बाद अपने इस पहले दौरे में वह देहरादून ग्रामीण से होते हुए उत्तरकाशी के गंगा यमुना घाटी क्षेत्र में संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा बुधवार को सहसपुर, विकासनगर से प्रारंभ होगा। जहां वह पार्टी के पंचायत चुनाव समन्वयक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा विस्तारक समेत अपेक्षित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिसके उपरांत चकराता में रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन वहां पंचायत चुनाव संदर्भित पार्टी की बैठक में शामिल होकर, कालसी होते हुए पुरोला पहुंचेंगे। 18 जुलाई को वह पुरोला और यमुनोत्री के अपेक्षित कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेंगे।