Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात दस बजे से सुबह पांच तक नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी

हाईवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं ने चिंता बढ़ाई हुई है। इसे देखते हुए  एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।केवल आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया, देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए एसपी टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बताया, आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button