Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

उत्तराखंड में तेजी से बदल रहा मौसम, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।उत्तराखंड में बारिश का दौर अब थम गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रह सकती है। इस बीच सुबह-शाम ठंड बढ़ने की भी आशंका है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्राें में तेज धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। वहीं, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे और हल्की हवा चलने से शाम को ठंडक महसूस की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं।

इसके अलावा प्रदेशभर में तेज धूप खिली रह सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button