Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चिंताजनक…आबोहवा पर असर, 172 पहुंचा दून का एक्यूआई,  21 से 24 तक बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आज 19 व 20 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।21 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसा ही हाल 24 जनवरी तक रहने के आसार हैं।

बारिश न होने का असर: देहरादून का 172 पहुंचा दून का एक्यूआई
बारिश न होने का असर देहरादून की आबोहवा पर भी दिख रहा है। दिसंबर महीने में कई बार एक्यूआई बढ़ने के बाद जनवरी में स्थिति सामान्य हो गई थी, लेकिन एक बार फिर एक्यूआई बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दून का एक्यूआई 172 पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button