बर्फ चाट की रेसिपी देखकर पकड़ लेंगे सिर, चर्चा में है हिमाचल की ये डिश
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-27-at-2.59.52-AM.jpeg)
इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ये डिश हिमाचल की बताई जा रही है, जो लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। ये डिश बर्फ से बनी है, जिसमें स्वाद के लिए कुछ मसाले और चटनी को मिलाया गया है।
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक अनोखी डिश देखने को मिलती है। इनमें से कुछ डिश ऐसी भी होती हैं, जिन्हें देखकर हमारे मुंह में पानी नहीं आता बल्कि हम सोच में पड़ जाते हैं। आए दिन इंटरनेट पर अजीबोगरीब तरह की डिश के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसी ही अजीबोगरीब डिश ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है, जो शायद ही आपने पहले कभी देखी या खाई होगी।
इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी ये डिश हिमाचल की बताई जा रही है, जो लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। ये डिश बर्फ से बनी है, जिसमें स्वाद के लिए कुछ मसाले और चटनी को मिलाया गया है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वायरल वीडियो…
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सबसे पहले एक बड़ी सी थाली में बर्फ के टुकड़े को निकालकर रखती है। इसके बाद वह बर्फ को पूरी तरीके से क्रश करके इसमें हरी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी को मिला देती है। आखिर में वह सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके खा लेती है। जिसे देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है। इस तरह की डिश का वीडियो लोगों के लिए हजम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ruc.hhiiiiii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को 88 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। लाथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।