Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
स्वास्थ्य और सौंदर्य

व्रत के दौरान भी रहेंगी ऊर्जावान, जानिए एक दिन पहले क्या खाएं-क्या नहीं?

करवाचौथ हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, इस साल एक नवंबर को करवाचौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं।

व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, पर चूंकि इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी अनुभव कर सकती हैं।

व्रत के दौरान रखें सेहत का ख्याल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, करवाचौथ के व्रत के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है, इसके लिए जरूरी है कि आप एक दिन पहले के अपने खान-पान पर विशेष ख्याल रखें। करवाचौथ की शुरुआत सरगी नामक कार्यक्रम से होती है जिसमें व्रत शुरू करने से पहले कुछ विशेष आहार का सेवन किया जाता है।

आइए जानते हैं कि करवाचौथ व्रत के एक दिन पहले और सरगी के दौरान किन चीजों का सेवन कर सकते हैं जो आपको व्रत के दौरान भी ऊर्जावान रखनें में मदद करती हैं और किन चीजों से बिल्कुल परहेज किया जाना चाहिए?

कौन कर सकता है व्रत?

आहार विशेषज्ञ डॉ अर्चना निरूपम कहती हैं, यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या है तो व्रत करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से जटिलताओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा करवाचौथ के व्रत के पहले के आहार को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज?

व्रत के पहले क्या खा सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्रत से पहले उन्हीं चीजों का सेवन करें जिससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान रह सकें और सेहत भी ठीक बनी रहे।
फलों और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। उपवास के दौरान इनसे शरीर में आवश्यक सोडियम-पोटेशियम की मात्रा ठीक बनी रहती है जो आपको कमजोरी से बचाती है।
शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप व्रत के दौरान ऊर्जा से भरपूर हैं।
व्रत के पहले हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। नारियल पानी से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।

व्रत के पहले क्या खा सकते हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्रत से पहले उन्हीं चीजों का सेवन करें जिससे आप लंबे समय  तक ऊर्जावान रह सकें और सेहत भी ठीक बनी रहे।

  • फलों और सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। उपवास के दौरान इनसे शरीर में आवश्यक सोडियम-पोटेशियम की मात्रा ठीक बनी रहती है जो आपको कमजोरी से बचाती है।
  • शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप व्रत के दौरान ऊर्जा से भरपूर हैं। 
  • व्रत के पहले हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। नारियल पानी से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।
Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button