Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

एसएसपी ऑफिस में डॉक्टर ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर पुलिस के फूले हाथ-पांव

उत्तर प्रदेश के बरेली में बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बरेली में फर्जी मुकदमे लिखाए जाने से परेशान डॉक्टर सोमपाल ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में जहर खा लिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। आननफानन डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डॉक्टर कई अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगा चुके हैं। डॉक्टर के खिलाफ इज्जतनगर थाने में ही चार मुकदमे दर्ज हैं। इज्जतनगर थाने के एसएचओ जयशंकर ने बताया कि एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। तीन अभी चल रहे हैं। 

प्रार्थना पत्र देने के बाद पी कीटनाशक दवा 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर सोमपाल का मुंशी नगर में क्लीनिक है। आलोक नगर में उनका 100 वर्ग गज में घर बना हुआ है। बताया गया है कि यह घर उन्होंने 20 साल पहले रामलाल अरोड़ा से खरीदा था। डॉक्टर सोमपाल बुधवार को प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। प्रार्थना पत्र देने के बाद उन्होंने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पुलिस में खलबली मच गई। 

फर्जी मुकदमों से हो चुका हूं परेशान- डॉक्टर
आननफानन डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टर ने बताया कि वो फर्जी मुकदमों से परेशान हो चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण उनको यह कदम उठा पड़ा। डॉक्टर ने अपने पड़ोसी और उसके साथियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। डॉक्टर पर छेड़खानी और जमीन संबंधित छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button