Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

खनन विभाग ने 1217 करोड़ का राजस्व किया अर्जित

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने दूसरे वर्ष भी लगातार तय लक्ष्य के सापेक्ष अधिक राजस्व अर्जित किया है। वित्तीय वर्ष-2025-2026 में विभाग ने 1217 करोड़ का राजस्व एकत्र किया है।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 950 करोड़ का लक्ष्य दिया था, इसके सापेक्ष विभाग ने कुल 1217 करोड़ का राजस्व अर्जन किया है। इसमें 1130 करोड कोषागार, 80 करोड़ जिला खनिज फाउंडेशन न्यास और सात करोड़ एसएमईटी में जमा हुआ है। बताया कि विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 875 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 1041 करोड़ का राजस्व अर्जित किया था।अधिकारियों के अनुसार खनन क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। खनिज नीति-नियमावली का सरलीकरण करते हुए, अवैध खनन, परिवहन, भंडारण पर प्रभावी रोक लगाई गई है। माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम योजना के अन्तर्गत राज्य में अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन के प्रभावी रोकथाम के लिए आधुनिक चैक गेट्स स्थापित किए हैं। ई-रवन्ना में फर्जीवाड़ा रोकने को सिक्योरिटी पेपर में जारी करने जैसी व्यवस्थाओं का लागू किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button