उत्तराखंड
जल संकट के समाधान की मांग

जल संकट और सीवर की समस्या के समाधान के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन और घेराव की चेतावनी दी। राजकुमार ने बताया कि बलबीर रोड, न्यू रोड, गांधी रोड, कांवली रोड, खुडबुड़ा मोहल्ला और पुरानी बस्ती सहित कई इलाकों में सीवर लाइनें ओवरफ्लो हो रही हैं। गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। जलापूर्ति व्यवस्था भी चरमराई हुई है। कांवली रोड, शिवाजी मार्ग, इंदिरा कॉलोनी, नेशविला रोड, डीएल रोड समेत कई क्षेत्रों में या तो पानी नहीं आ रहा या बहुत कम मात्रा में मिल रहा है।




